{"_id":"b598703ca482e44ad34b1616987b8a25","slug":"boys-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" गायब बच्चा रेलवे स्टेशन से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब बच्चा रेलवे स्टेशन से बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 04 Nov 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर के दो दिन पहले शाहजहांपुर से लापता बच्चे को कोतवाली पुलिस ने आपरेशन इस्माइल के तहत लक्सर रेलवे स्टेशन के समीप बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बेटा मोहल्ला थाना शहबाजनगर जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले बाबू अपनी पत्नी के निधन के बाद इकलौते बेटे संतोष के साथ रहता है। रविवार को जब बाबू काम पर गया हुआ था तो उसका 12 वर्षीय बेटा संतोष घर से कहीं निकल गया। काफी तलाश करने के बाद भी संतोष का कुछ पता नहीं चला।
बाबू ने उसकी गुमशुदगी शहबाजनगर थाने में कराई। सोमवार को देर रात लक्सर रेलवे स्टेशन के समीप कोतवाली पुलिस को एक बच्चा घूमता हुआ दिखाई दिया। जिस पर कोतवाली पुलिस के इस्माइल आपरेशन प्रभारी गंभीर सिंह ने बच्चे से उसका नाम व पता पूछा। बच्चे ने अपना पूरा पता बताया।
विज्ञापन
जिस पर कोतवाली पुलिस ने बच्चे के परिजनों को नदजीकी पुलिस स्टेशन के माध्यम से मामले की सूचना दी। मंगलवार की सुबह संतोष के पिता बाबू कोतवाली पहुंचा। यहां पुलिस ने बच्चे को उसके पिता के सुपुर्द किया।