फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bollywood actor Hemant Pandey launches temple fund dedication campaign

बॉलीवुड कलाकार हेमंत पांडे ने की मंदिर निधि समर्पण अभियान की शुरूआत

Fri, 15 Jan 2021 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Hemant Pandey launches temple fund dedication campaign
हरकी पैड़ी पर पूजन करते बॉलीबुड के हास्यकलाकार हेमंत पांडे व अन्य। - फोटो : HARIDWAR
पंचपुरी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान की शुरूआत बॉलीवुड के हास्य कलाकार हेमंत पांडे ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और घर-घर जाकर समर्पण निधि एकत्र कर की। उन्होंने कहा अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर सैकड़ों साल निरंतर संघर्ष के बाद बनने जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अभियान की शुरूआत कराने पहुंचे हास्य कलाकार हेमंत पांडे ने कहा कि दुनिया के इतिहास में सबसे लंबे अदालती फैसले के बाद भगवान प्रभु राम अपने जन्म स्थान पर विराजमान होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहला मंदिर ऐसा होगा, जिसमें किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पूरे हिंदू समुदाय का सहयोग होगा। श्रीराम मंदिर राष्ट्रीय मंदिर बने इसलिए सभी को समर्पण करना चाहिए।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मध्य हरिद्वार क्षेत्र में आरएसएस के विभाग प्रचारक शरद कुमार व नगर संचालक डॉ. यतींद्र नागयान ने गोविंदपुरी से शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ज्वालापुर क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री राहुल कुमार व संपर्क प्रमुख अमित शर्मा ने पांडेवाला स्थित रघुनाथ मंदिर से और कनखल में प्रभात कुमार व जिला व्यवस्था प्रमुख अनिल गुप्ता ने जन अभियान की शुरूआत की। सप्त ऋषि मंडल में राजकुमार व अभिषेक जमदग्नि ने घर-घर जाने वाली टोलिया के साथ अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, क्षेत्रीय समरसता प्रमुख वीरेंद्र कुमार, सह प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार, बजरंग दल प्रदेश संयोजक अनुज वालिया, प्रांत प्रवक्ता वीरेंद्र कीर्तिपाल, अभियान के सह प्रांत प्रचार प्रमुख अमित शर्मा, नगर प्रचारक रमेश मुखर्जी, बजरंग दल जिला संयोजक नवीन तेश्वर, दीपक भारती, संजीव दत्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed