फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Board meeting of the corporation met with an uproar

हंगामे की भेंट चढ़ी निगम की बोर्ड बैठक

Fri, 01 Nov 2019 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Board meeting of the corporation met with an uproar
गर निगम की बोर्ड बैठक में धरने पर बैठे भाजपा के पार्षद । - फोटो : HARIDWAR
नगर निगम की बोर्ड बैठक पार्षदों के हंगामे के भेंट चढ़कर रह गई। पार्षदों ने बिना बोर्ड की अनुमति के करोड़ों का भुगतान किए जाने पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि एजेंडे में भाजपा पार्षदों के प्रस्ताव को शामिल न कर उनके वार्डों की अवहेलना की गई है। लंच के बाद भी हंगामा जारी रहने पर मेयर ने करीब ढाई बजे बोर्ड बैठक को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया। उनका कहना था कि एजेंडे को लेकर पार्षदों की आपत्तियों के कारण बैठक नहीं हो पाई। कहा, कार्यकारिणी द्वारा पारित प्रस्तावों को यथावत रखते हुए एजेंडा संशोधित कर उसमें सभी पार्षदों के प्रस्ताव शामिल किए जाएंगे। इसके बाद अगली बोर्ड बैठक तय होगी।
विज्ञापन

नौ महीने बाद बृहस्पतिवार को नगर निगम में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक नगर निगम के टाउन हाल में सुबह करीब 11 बजे शुरू होनी थी, लेकिन सदन में पार्षदों ने एजेंडा ही पेश नहीं करने दिया। बैठक की शुरुआत में ही कांग्रेस और भाजपा के कुछ पार्षद आमने-सामने आ गए। पार्षदों ने बोर्ड की अनुमति के बिना 5.19 करोड़ रुपये के भुगतान करने और स्ट्रीट लाइट की खरीद करने को लेकर अधिकारियों पर अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए। पार्षदाें ने भुगतान की फाइल सदन में मंगाने और उसे सार्वजनिक करने की मांग की। वहीं दूसरी ओर पार्षद अनुज कुमार सिंह, शुभम मैंदोला, राधेकृष्ण शर्मा ने शहर के एक नर्सिंग होम पर टैक्स लगाने में अधिकारियों को घेर लिया। उन्होंने बोर्ड बैठक में ही कर निरीक्षक व कर अधीक्षक को बुलाने की मांग की। यह भी आरोप लगाया कि सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित नर्सिंग होम पर टैक्स लगाने के नाम पर एक अधिकारी ने धनलाभ लिया है। लंच के बाद भी करीब डेढ़ घंटे हंगामा नहीं रुका तो मेयर अनीता शर्मा ने बीच में ही बैठक स्थगित कर दी। उन्होंने बताया कि पार्षदों के कारण बैठक नहीं हो पाई है। अब पार्षदों के सारे प्रस्ताव एजेंडे में शामिल कर दोबारा बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

महिलाओं ने भी संभाला मोर्चा
अधिकारियों पर घोटाले का आरोप लगाते हुए महिला पार्षदों ने डटकर मोर्चा संभाला। इसी बीच भुगतान की फाइल की मांग करते हुए पार्षद एकता गुप्ता, अनु मेहता, रेणु अरोड़ा, सपना शर्मा, योगेंद्र सैनी दो बार सदन में मेयर अनीता शर्मा के सामने ही धरने पर बैठ गई। अधिकारियों ने पार्षदों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। नगर आयुक्त उदय सिंह राणा ने सदस्यों को बताया कि नियमानुसार बोर्ड में एजेंडे पर ही चर्चा होगी। पार्षद जो विषय उठा रहे हैं वह भी एजेंडे का ही हिस्सा है। पार्षदों के हर आरोप का जवाब दिया जाएगा। हालांकि महिला पार्षदों पर इसका असर नहीं हुआ और वह लंच के बाद भी अपनी मांग पर अड़ी रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...और मेयर ने मंत्री पर साधा निशाना
मेयर अनीता शर्मा बैठक में पार्षदों को बताया कि मंत्री के घर की झाड़ू, साबुन, तेल, हारपिक, कोलीन, हैंड वास, व्हाटनर, चाय पत्ती, बड़े टावल, दीमक की दवाई, रूम फ्रेशनर आदि लाखों रुपये का सामान भी नगर निगम से जा रहा है। इसकी भी जांच कराई जानी चाहिए कि क्या मंत्री को नगर निगम से अपने घर का सामान मंगवाने का अधिकार है। इस पर भाजपा पार्षद मौन हो गए। इसके अलावा भी मेयर ने मंत्री भुगतान को लेकर मंत्री पर कई आरोप लगाए। इनका भी भाजपा पार्षद कोई जवाब नहीं दे पाए।

नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा करते भाजपा के पार्षद ।

नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा करते भाजपा के पार्षद ।- फोटो : HARIDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed