फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BLO refuses to link voter list with Aadhaar

बीएलओ ने वोटर लिस्ट के ऑनलाइन कार्य से किए हाथ खड़े

Tue, 16 Aug 2022 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
BLO refuses to link voter list with Aadhaar
आधार कार्ड से वोटर लिस्ट जोड़ने के लिए शुरू होने वाले ऑनलाइन कार्य को करने से बीएलओ ने हाथ खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पहले उन्हें ऑनलाइन कार्य के लिए मोबाइल, अन्य सुविधा और मानदेय में बढ़ोत्तरी की जाए। उधर, तहसीलदार ने बीएलओ के कार्य नहीं करने पर सुपरवाइजर से रिपोर्ट तलब कर ली है।
विज्ञापन

देशभर में वोटर लिस्ट को आधार कार्ड से जोड़ा जाना है। इसलिए बीएलओ को ऑनलाइन कार्य करना है। लेकिन बीएलओ ने ऑनलाइन कार्य करने से इनकार कर दिया है। मंगलवार को उत्तराखंड राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ममता बादल ने कहा कि उन्हें आधार कार्ड से वोटर लिस्ट को जोड़ने के लिए ऑनलाइन कार्य करने के लिए तो कहा जा रहा है, पर उन्हें मोबाइल, इंटरनेट और अन्य सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। ऐसे में वह कैसे ऑनलाइन का कार्य करेंगी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ उन्हें वोटर लिस्ट संबंधित कार्य के लिए सालभर में महज छह हजार रुपये दिए जाते हैं। जबकि यह पैसा उनका किराये और अन्य कार्यों में ही खर्च हो जाता है। इसलिए उन्हें पहले ऑनलाइन कार्य के लिए मोबाइल, इंटरनेट और उनका मानदेय भी 18 हजार रुपये किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह मांगों को लेकर तीन बार ज्ञापन दे चुकी हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन तो जरूर दिए जा रहे हैं, मगर मांगों को नहीं माना जा रहा है। इसलिए इस बार वह तब तक कार्य शुरू नहीं करेंगी, जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी। उधर, बाद में तहसील के सभागार में सुपरवाइजरों की बैठक लेते हुए तहसीलदार दयाराम ने कहा कि वह वोटर लिस्ट संबंधी कार्य शुरू कराएं। जो बीएलओ कार्य नहीं करती हैं, उनकी रिपोर्ट बनाकर दी जाए। ताकि उनके विभाग और शासन को उनके कार्य नहीं करने से अवगत कराया जा सके। इस मौके पर शहर अध्यक्ष सारिका, शहर महामंत्री वैशाली, रुकमणि, उर्मिला, चंचल, बीना, रमन, अर्चना, रीना, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed