{"_id":"61c1eb40dc094179236776bf","slug":"bjp-woman-leader-beat-up-pregnant-haridwar-news-drn399417323","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेत्री ने पति व बेटे साथ मिलकर की गर्भवती से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेत्री ने पति व बेटे साथ मिलकर की गर्भवती से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा महिला नेता, उसके पति और बेटे पर गर्भवती महिला से मारपीट कर दी। पेट पर लात मारने के कारण गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली में आरोपी महिला और उसके पति व बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक पूजा शर्मा निवासी गोविंदपुरी हरिद्वार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गर्भवती होने के दौरान बीते 11 अक्तूबर को वह दवाई लेने महिला अस्पताल गई थी। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए खड़े अनिल चौहान, उसकी पत्नी अश्वनी चौहान और बेटा ऋषभ निवासीगण ऋषभ अपार्टमेंट, शेखुपुरा कनखल ने गाली गलौज करते हुए उसके पेट पर लात मार दी। जिससे वह बेहोश होकर गिर गई।
आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। गर्भवती को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने चेकअप कर बताया कि बच्चे की धड़कन महसूस नहीं हो रही। अल्ट्रासाउंड करने पर गर्भस्थ शिशु की मौत होने की बात सामने आई। पीड़िता को कनखल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और आपरेशन कर मृत बच्चे को निकाला। पीड़िता के मुताबिक अश्वनी चौहान भाजपा की नेता हैं। पुलिस में कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली में आरोपी अनिल चौहान, उसकी पत्नी अश्वनी चौहान व बेटा ऋषभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।