{"_id":"6207ceef01281830a35bc52c","slug":"bjp-was-accused-of-distributing-money-while-tearing-hoardings-haridwar-news-drn4039399120","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पर होर्डिंग फाड़ने तो कांग्रेस पर पैसे बांटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पर होर्डिंग फाड़ने तो कांग्रेस पर पैसे बांटने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ हरिद्वार ग्रामीण में भाजपा व कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप की जंग शुरू हो गई है। भाजपा के प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो अपलोड की है। इसमें आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री अपनी बेटी को चुनाव जिताने के लिए वोट खरीद रहे हैं। उनकी बेटी वोटों के ठेकेदारों को पैसे बांटते पकड़ी गई हैं। वहीं कांग्रेस ने आरोपों को नकारते हुए जिला निर्वाचन से झूठी अफवाह फैलाने के आरोप में स्वामी के खिलाफ शिकायत की है। कांग्रेस ने क्षेत्र में अनुपमा के होर्डिंग फाड़ने का भी आरोप लगाया है।
ग्रामीण सीट जिले की सबसे हॉट सीट है। कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा तो भाजपा से कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मैदान में हैं। मतदान से दो दिन पूर्व ही भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप एवं प्रत्यारोप की जंग शुरू हो गई है। स्वामी यतीश्वरानंद ने फेसबुक पर एक वीडियो वायरल की है। इसमें कुछ लोग आपस में बहस करते हुए कार में नकदी होने का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो खूब वायरल हो रही है। आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत के मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता सत्येंद्र कुमार की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी को इसकी शिकायत की गई है।
स्वामी यतीश्वरानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि स्वामी यतीश्वरानंद के फेसबुक पेज पर 50 लाख रुपये कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी से पकड़े जाने की झूठी खबर चलाई जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत की छवि खराब करने की साजिश की जा रही है। झूठी अफवाह फैलाने के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। कांग्रेस नेता मनीष कर्णवाल ने आरोप लगाया है कि अनुपमा रावत के होर्डिंग फाड़े जा रहे हैं।