Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Uttarakhand BJP sets one lakh new member target for each front ahead of 2027 assembly elections

हरिद्वार: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, बड़ा लक्ष्य, हर मोर्चे को एक लाख नए सदस्य जोड़ने की जिम्मेदारी

Sat, 21 Nov 2026 07:00 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Sat, 21 Nov 2026 07:00 PM IST
सार

 भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए बांसुरी स्वराज सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होने पहुंचे। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। हरिद्वार में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के साथ पार्टी ने अपने सात मोर्चों और 22 प्रकोष्ठों को सक्रिय करने की रणनीति बनाई है। 

विज्ञापन
Uttarakhand BJP sets one lakh new member target for each front ahead of 2027 assembly elections
र: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहले दिन पार्टी ने अपने सातों मोर्चों को एक-एक लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया है, ताकि, पार्टी मोर्चा के दम पर फिर से सत्ता में वापसी कर सके।

विज्ञापन

शनिवार को प्रेमनगर आश्रम में प्रदेश विस्तारित कार्यसमिति की बैठक से पहले आयोजित सातों मोर्चों और 22 प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक में चुनावी तैयारियों और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इसमें शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बैठक में शामिल हुए।

विज्ञापन

प्रत्येक बूथ को जीतने का लक्ष्य
बैठक का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राम माधव, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज व प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मोर्चे को एक लाख से अधिक नए लोगों को पार्टी से जोड़ने पर काम करना होगा। सदस्यता अभियान को प्रदेश से लेकर जिला, मंडल और बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोर्चों के कार्यकर्ताओं को अपने-अपने वर्ग और समाज के बीच जाकर संगठन के कार्यक्रम प्रभावी ढंग से संचालित करने होंगे। चुनावी लड़ाई में मोर्चों के कार्यकर्ता पार्टी के अग्रिम पंक्ति के सिपाही हैं। प्रत्येक बूथ को जीतने के लक्ष्य के साथ काम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के साथ शेष कार्यों को पूरा करने का भरोसा भी लोगों को दिलाना होगा। जल्द ही जनआशीर्वाद यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों और पिछड़े वर्गों समेत सभी समाजों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा। 

Trending Videos

महिलाओं और युवाओं को जोड़ने पर विशेष जोर

- बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि संयुक्त बैठक में पार्टी के सातों मोर्चों और 22 प्रकोष्ठों ने हिस्सा लिया। महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और ओबीसी मोर्चा को अपने-अपने वर्गों के बीच विशेष सदस्यता अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। तय किया गया है कि युवाओं को युवा मोर्चा और महिलाओं को महिला मोर्चा के माध्यम से पार्टी से जोड़ा जाएगा। अन्य दलों के प्रभावशाली कार्यकर्ताओं को भी भाजपा से जोड़ने की योजना है। बताया कि दिसंबर के अंत तक सभी मंडलों की बैठकें पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही सामाजिक संवाद, नुक्कड़ सभाओं और महिला चौपालों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एससी, एसटी और ओबीसी मोर्चे अपने-अपने समाज के बीच कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाएंगे। किसान मोर्चा गढ़वाल और कुमाऊं में दो बड़े किसान सम्मेलन आयोजित करेगा।

प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति में तय होंगे आगामी कार्यक्रम

- प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि रविवार को प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति की बैठक होगी। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में बूथ से लेकर मंडल और जिला स्तर तक के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनआशीर्वाद यात्रा के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचने की योजना पर भी चर्चा होगी। इस यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

ये भी पढे़ं...हरिद्वार: आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट, गंभीर रूप से घायल हुए सीपी नौटियाल

जिलों में तैनात होंगे दूसरे राज्यों के विस्तारक

- प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज ने बताया कि उत्तराखंड के 19 जिलों में दूसरे राज्यों से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिला विस्तारक के रूप में भेजा गया है। इन कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया है और जल्द ही उन्हें जिलों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठनात्मक और राजनीतिक विषयों पर चर्चा होगी। बांसुरी स्वराज ने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में फिर जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। उन्होंने धामी सरकार के विकास कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को पार्टी की चुनावी रणनीति का प्रमुख आधार बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed