फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP members wanted to debate with Congress

भाजपाइयों से बहस चाहती थी कांग्रेस

Sat, 01 Oct 2016 12:00 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sat, 01 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP members wanted to debate with Congress
कांग्रे‌‌सियों ने की थी स्वागत की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस ने भाजपाइयों को सुभाष घट स्थित कांग्रेस के दफ्तर तक नहीं जाने दिया जबकि दूसरी तरफ कांग्रेसियों ने भाजपाइयों के स्वागत के लिए फूल मालाओं और फलों की व्यवस्था की थी जो इंतजार में सूखते रहे।
विज्ञापन

 कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज के नेतृत्व में कांग्रेसी सुबह से ही सुभाषघाट कार्यालय का घेराव करने आ रहे भाजपाइयों का स्वागत करने पहुंच गए थे।  अंशुल का कहना था कि  विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक भी घेराव करने वालों के साथ आएं और अपने कार्यकाल का हिसाब दें। साथ ही विकास के मुद्दे पर खुली बहस करें। इसके लिए कांग्रेस कार्यालय के बाहर शामियाना भी लगाया गया था ।
विज्ञापन

इस दौरान अंशुल श्रीकुंज ने कहा की कांग्रेस महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है । इसलिए कम घेराव करने आ रहे विपक्षी का भी सत्कार करने में विश्वास रखते हैं । उन्होंने कहा कि हमने भाजपा विधायक से उनके 15 सालों के कार्यकाल का हिसाब मांगा तो वे हिसाब देने के बजाय घेराव करने पर आ गए।   अगर भाजपा नेता सरकार के कार्यों के बारे में जानना चाहते हैं तो  विधानसभा में मांगे। वहां  विधायक सदन में चुप्पी साधे रहते हैं। उन्होंने कहा कि अब जल्द ही बहस के कार्यक्रम को दोबारा आयोजित किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस माक्ै पर ब्लाक अध्यक्ष तरुण नय्यर, प्रदेश सचिव आशीष गोस्वामी और महिला कांग्रेस प्रवक्ता विमला पांडेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक, प्रदेश प्रवक्ता सुनील अरोड़ा, जटाशंकर श्रीवास्तव, आशीष गोस्वामी, लक्ष्मण सिंह पुंडीर, रमेश चंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed