फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP District president and two sue

भाजपा जिलाध्यक्ष समेत दो के खिलाफ मुकदमा

Wed, 22 Feb 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Wed, 22 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दस फरवरी को ऋषिकुल मैदान पर बिना अनुमति के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली कराने पर सहायक निर्वाचन अधिकारी जयभारत सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष और चुनाव संयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


मालूम हो कि दस फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया था। 12 फरवरी को सहायक निर्वाचन अधिकारी जयभारत सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह और हरिद्वार विधानसभा सीट से पार्टी के चुनाव संयोजक विकास तिवारी को नोटिस जारी किया। नोटिस में सहायक चुनाव अधिकारी का कहना था कि भाजपा ने ऋषिकुल प्रबंधन समिति की सचिव के नाते अनुमति मांगी थी। सहायक निर्वाचन अधिकारी से नहीं। बताया जाता है कि दोनों भाजपा नेताओं ने जवाब दिया कि प्रधानमंत्री कर रैली प्रदेश भाजपा की तरफ से कराई गई। इसलिए अनुमति भी प्रदेश भाजपा को भी लेनी थी, लेकिन सहायक निर्वाचन अधिकारी इससे संतुष्ट नहीं हुए। बुधवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी ने जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह और चुनाव संयोजक विकास तिवारी के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया। कोतवाल अनिल जोशी ने बताय कि दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed