फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP crushed democracy in Champawat by-election: Harish Rawat

चंपावत उपचुनाव में भाजपा ने लोकतंत्र को कुचला: हरीश

Mon, 06 Jun 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
BJP crushed democracy in Champawat by-election: Harish Rawat
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के परिणाम पहले से ही तय थे। भाजपा ने जीत का मार्जिन बढ़ाने के लिए लोकतंत्र को कुचला, जो कि बेहद चिंताजनक है। कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ेगी और आवाज बुलंद करेगी।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार को हरिद्वार हरिपुर कलां स्थित हरी सेवा आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हरिचैतन्य के जन्मदिवस पर आयोजित समारोह में शामिल होने पहुुंचे थे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत उपचुनाव में भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जीताने के लिए लोकतंत्र को कुचला। यह कांग्रेस से अधिक उत्तराखंड की राजनीति के लिए चिंताजनक है। कांग्रेस की करारी हार पर हरीश रावत ने कहा कि इसके लिए जिम्मेदारी पार्टी और अध्यक्ष तय करेंगे।
विज्ञापन

दुर्घटना के पीछे की वजह ढूंढनी चाहिए
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तरकाशी के डामटा में बस दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने दुर्घटना के बाद शासन-प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। सरकार को सुझाव भी दिया कि हादसे के पीछे की वजहों को भी ढूंढना चाहिए, ताकि गलतियां सुधारी जा सके। भविष्य में दुर्घटनाएं रोकी जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed