फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP committed atrocities on farmers: Chaudhary

लखीमपुर में भाजपा ने किया किसानों पर अत्याचार: चौधरी

Wed, 06 Oct 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
BJP committed atrocities on farmers: Chaudhary
पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस की प्रदेश आउटरीच कमेटी के सदस्य संजीव चौधरी । - फोटो : HARIDWAR
कांग्रेस की प्रदेश आउटरीच कमेटी के सदस्य संजीव चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में जिस प्रकार से किसानों पर अत्याचार किया गया है, ऐसा पहले कभी देखने को नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका करारा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि किसानों पर हुए हमलों में चार किसान शहीद हो चुके हैं। अन्नदाता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है। इससे बुरे दिन इस देश के लिए नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की इस घटना से उत्तराखंड का किसान व आम जनमानस भी भारी गुस्से में है। भाजपा सत्ता के नशे में चूर होकर आज देश के किसान मजदूर गरीब पर अत्याचार की सभी सीमाएं लांघ गई है। अब जन आंदोलन देश में खड़ा हो रहा है। इस मौके पर अनिल भास्कर, रवि बहादुर, विकास बोहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed