फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP burns effigy of Congress

Haridwar News: भाजपा ने कांग्रेस का पुतला दहन किया

Mon, 05 Jan 2026 05:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
BJP burns effigy of Congress
बहादराबाद। भाजपा ज्वालापुर पूर्वी मंडल के नेतृत्व में सोमवार को बहादराबाद काली मंदिर तिराहे पर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस का पुतला दहन किया। पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रताप प्रधान ने कहा कि कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर गंदी राजनीति कर रही है, जबकि सरकार ने मामले में तत्परता दिखाते हुए ठोस साक्ष्य न्यायालय के समक्ष पेश किए।
विज्ञापन

जिला महामंत्री (किसान) हितेश चौहान ने बताया कि सरकार ने इस जघन्य अपराध के दोषियों को कठोरतम दंड दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। इस दौरान उप प्रमुख ऊधम सिंह, जिला महामंत्री युवा दीपांशु शर्मा, शिवम चौहान, जिला मंत्री रेशु चौहान, शाहरुख हुसैन, सुशांत चौहान, अमन चौहान, संगीता प्रजापति, रंजीता चौहान, गुड्डू तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed