फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bike rider named in case of hitting a woman riding a scooter

Haridwar News: स्कूटी सवार महिला को टक्कर मारने में बाइक सवार नामजद

Sat, 18 Oct 2025 04:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 04:59 PM IST
विज्ञापन
Bike rider named in case of hitting a woman riding a scooter
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार महिला को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी क तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रमोद कुमार पुत्र जगराम निवासी गली नंबर छह कांगड़ी श्यामपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी अर्चना पंवार 14 अक्तूबर को स्कूटी से स्कूल बच्चों को लेने जा रही थी। दोपहर करीब 1:10 बजे पिनाका होटल के सामने पीछे से आ रही बाइक सवार ने स्कूटी पर टक्कर मार दी, जिससे अर्चना सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर ग्राम प्रधान कांगड़ी ने पहुंचकर लोगों की मदद से अर्चना को एम्स ऋषिकेश भिजवाया। प्रमोद कुमार ने बताया कि हादसे में शामिल बाइक चालक की पहचान अर्पित निवासी ग्राम वाहरपीली थाना श्यामपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed