फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bike rider dies in road accident, another's condition critical

Haridwar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Mon, 12 Jan 2026 08:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident, another's condition critical
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। दोनों युवक ऋषिकेश निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम एक मोटरसाइकिल पर दो युवक ज्वालापुर की तरफ से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। हाईवे पर सहगल पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया कि बाइक से नीचे गिरने के बाद दोनों वाहन की चपेट में आ गए, जिससे एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कनखल थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक सतेंद्र भंडारी ने बताया कि हादसे में मृत और घायल व्यक्तियों की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी जुटाई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में ओवरटेक के चलते हादसा होने की बात सामने आई है। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed