फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Better management and hard work

बेहतर प्रबंधन और मेहनत से मिला मुकाम

Wed, 17 May 2017 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Wed, 17 May 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
देशभर के बड़े शहरों के 400 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों की रैंकिंग में हरिद्वार रेलवे स्टेशन का सफाई में 32 वां स्थान मिलने पर अधिकारी और कर्मचारी उत्साहित हैं। अधिकारियों का मानना है कि बेहतर प्रबंधन और मेहनत से धर्मनगरी के इस स्टेशन को यह स्थान मिला है।       
भारतीय रेलवे की कंपनी आईआरसीटीसी ने क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया से देश के रेलवे स्टेशन की सफाई का सर्वे कराया था। इस सर्वे में ए वन कैटेगरी के करीब 400 रेलवे स्टेशनों का सर्वे किया। इस रैंकिंग में ए-1 कैटेगरी में धर्मनगरी हरिद्वार का रेलवे स्टेशन 32 वे नंबर पर आया है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि स्टेशन परिसर की साफ सफाई के लिए एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है, एजेंसी ने सफाई के लिए 121 कर्मचारी तैनात किए है, जोकि तीन शिफ्टों में सफाई कार्य करते हैं। इन कर्मचारियों की मेहनत और लगन का परिणाम है कि धर्मनगरी के स्टेशन की अच्छी रैंकिंग रही।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि स्टेशन की साफ सफाई के लिए आधुनिक मशीने, अच्छी क्वालिटी के पाउडर लगाए जाते हैं। धर्मनगरी में आयोजनों पर ये सफाई कर्मचारी मुस्तैदी से ड्यूटी निभाते रहे हैं। उन्होंने धर्मनगरी में आने वाले यात्रियों की भी सराहना करते हुए बताया कि यात्रियों के साथ शहरवासियों का भी सहयोग मिलता है। समय-समय पर शांतिकुंज के साथ अन्य कई सामाजिक संस्थाएं है जिनके अनुयायी सफाई अभियान चलाकर परिसर को चमका देते हैं। उन्होंने स्टेशन की साफ-सफाई रखने पर सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ यात्रियों का भी धन्यवाद किया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि अभी रैंकिंग का मैसेज उन्हें नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि सफाई में विशेष भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed