{"_id":"6af9b5a988f0d0895503d2fe","slug":"batters-shine-in-haridwar-cricket-league-bowlers-also-wreak-havoc-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-156686-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हरिद्वार क्रिकेट लीग में दिखा बल्लेबाजों का दम, गेंदबाजों ने भी बरपाया कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हरिद्वार क्रिकेट लीग में दिखा बल्लेबाजों का दम, गेंदबाजों ने भी बरपाया कहर
Sun, 15 Nov 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
- ऑलराउंडर क्रिकेट क्लब ने 262 और एक्सीलेंस क्रिकेट एकेडमी ने 129 रन से दर्ज की बड़ी जीत, एसएससीए और राइजिंग स्टार भी जीते
- लीग में खेले गए पांच मुकाबले
हरिद्वार। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के पर्यवेक्षण में आयोजित 10वीं हरिद्वार सीनियर जिला क्रिकेट लीग-2026 में रविवार को पांच मुकाबले खेले गए। इनमें एक्सीलेंस क्रिकेट एकेडमी ने स्पोर्ट्स हब सीसी को 129 रन, ऑलराउंडर क्रिकेट क्लब ने आराध्या क्रिकेट एकेडमी को 262 रन और किशोरी लाल क्रिकेट एकेडमी ने प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी को 65 रन से हराया। वहीं एसएससीए ने ऋषि क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट और राइजिंग स्टार ने हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को छह रन से शिकस्त दी। दिन के मुकाबलों में लवलीत तांगरी ने 137 और अक्षित त्यागी ने 120 रन की शतकीय पारियां खेलीं। पहले मुकाबले में एक्सीलेंस क्रिकेट एकेडमी ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 226 रन बनाए। शाहेनशाह आलम ने 65 व मन्नू सैनी ने 41 रन बनाए। जवाब में स्पोर्ट्स हब सीसी की टीम 97 रन पर सिमट गई। विशाल अटरिया ने नाबाद 55 रन बनाए। गौरव धीमान ने पांच और शुभम मोंगस ने तीन विकेट से जीत दिलाई। दूसरे मैच में ऋषि क्रिकेट एकेडमी 137 रन पर ऑलआउट हुई। एसएससीए ने भवानेश कुमार के नाबाद 66 और शिवांश गौतम के 41 रनों की मदद से 142 रन बनाकर छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। अखिलेश चौधरी ने चार विकेट लिए। तीसरे मुकाबले में ऑलराउंडर क्रिकेट क्लब ने नौ विकेट पर 377 रन बनाए। अक्षित त्यागी ने 120 रन बनाए। जवाब में आराध्या क्रिकेट एकेडमी 115 रन पर सिमट गई। अक्षित और गजेंद्र ने तीन-तीन विकेट लिए। ऑलराउंडर क्लब ने 262 रन से जीत दर्ज की। चौथे मैच में राइजिंग स्टार ने 227 रन बनाए। युवराज सैगल ने 92 और अनुज गिरी ने 47 रन बनाए। जवाब में हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आठ विकेट पर 221 रन ही बना सका। हर्ष सिंह ने 81 और मोहन ने 69 रन बनाए। अंकुर ने तीन विकेट लेकर राइजिंग स्टार को छह रन से जीत दिलाई। पांचवें मुकाबले में किशोरी लाल क्रिकेट एकेडमी ने नौ विकेट पर 229 रन बनाए। लवलीत तांगरी ने 87 गेंदों पर 137 रन की पारी में 10 चौके और नौ छक्के लगाए। जवाब में प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी 164 रन पर ऑलआउट हो गई। सनी प्रजापति ने छह व साध्या ने पांच विकेट लिए। किशोरी लाल क्रिकेट एकेडमी ने 65 रन से मुकाबला अपने नाम किया।