{"_id":"6af9b6a10e1fe6f1d30eb7e1","slug":"arya-samajs-62nd-annual-festival-concludes-with-a-31-kund-yajna-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-156669-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 31 कुंडीय यज्ञ के साथ आर्य समाज का 62वां वार्षिकोत्सव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 31 कुंडीय यज्ञ के साथ आर्य समाज का 62वां वार्षिकोत्सव संपन्न
Sun, 15 Nov 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
- स्वामी चिदानंद मुनि ने की स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की मांग, बोले- संस्कृति और संतति बचाने के लिए वेदों की ओर लौटना होगा
हरिद्वार। आर्य समाज सेक्टर-1 बीएचईएल हरिद्वार का तीन दिवसीय 62वां वार्षिकोत्सव रविवार को 31 कुंडीय यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में सात वर्षीय बालिका श्रुति और गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने वेदों की ऋचाओं का पाठ किया। मुख्य अतिथि परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने आर्य समाज के योगदान को याद करते हुए स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की मांग की।
स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि आर्य समाज की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने में स्वामी श्रद्धानंद का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने नारी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किए और अंग्रेजी शासन की मैकाले शिक्षा पद्धति के विकल्प के रूप में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की स्थापना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और संतति की रक्षा के लिए देशवासियों को फिर से वेदों की ओर लौटना होगा। स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना कर लोगों को वेदों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया था। वेद हमारी संस्कृति का सबसे बड़ा सार हैं।
उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के सचिव प्रोफेसर विनय विद्यालंकार ने कहा कि आर्य समाज ने सनातन धर्म की रक्षा में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक में आर्य समाज का योगदान उल्लेखनीय रहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉक्टर बलवीर तलवार, आचार्य डॉ. रामकृष्ण शास्त्री, ओपी बत्रा, मदन सिंह, राकेश गुप्ता, योगेंद्र मेधावी, संजीव गुप्ता, जगदीश लाल पाहवा, डॉ. राधिका नागरथ, आचार्य योगेंद्र आदि मौजूद रहे।