{"_id":"6af9b15031939b17970d53c2","slug":"awareness-of-traditional-medical-systems-grows-among-the-younger-generation-as-well-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-156673-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नई पीढ़ी में भी बढ़ी पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में जागरूकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नई पीढ़ी में भी बढ़ी पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में जागरूकता
Sun, 15 Nov 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
- पतंजलि योगपीठ पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर
हरिद्वार। केंद्रीय आवास व शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पतंजलि योगपीठ पहुंचकर आचार्य बालकृष्ण महाराज से मुलाकात की। आचार्य बालकृष्ण महाराज ने उनका स्वागत अभिनंदन किया।
इस दौरान मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आयुर्वेद को वैश्विक प्रतिष्ठा दिलाने और भारतीय चिकित्सा पद्धति की प्राचीन गौरवशाली परंपरा को पुनर्स्थापित करने की दिशा में आचार्य बालकृष्ण ने उल्लेखनीय कार्य किया है। इनके प्रयासों से न केवल आयुर्वेद का व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ है बल्कि, नई पीढ़ी में भी अपनी पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ी है। आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि के सेवा, समर्पण व राष्ट्रहित आधारित उद्देश्यों और भारतीय ज्ञान-परंपरा के संरक्षण, संवर्धन और वैश्विक प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पतंजलि योग व आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ, समृद्ध, संस्कारित व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। कहा भेंटवार्ता राष्ट्र निर्माण के साझा संकल्पों और सकारात्मक विचार-विमर्श की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही।