{"_id":"6256fb425aab413e1a07825e","slug":"baisakhi-bath-today-influx-of-devotees-haridwar-news-drn409007153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसाखी स्नान पर्व से पहले धर्मनगरी श्रद्धालुओं से पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसाखी स्नान पर्व से पहले धर्मनगरी श्रद्धालुओं से पैक
विज्ञापन
बैसाखी स्नान पर्व से पूर्व हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालु ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैसाखी स्नान पर्व से एक दिन पहले बुधवार को धर्मनगरी श्रद्धालुओं से पूरी तरह पैक हो गई। शहर के होटलों के साथ के धर्मशालाएं व गंगाघाटों पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। वहीं, बाजारों में भी यात्रियों ने जमकर खरीदारी की। मंदिरों में भी पहुंचकर दर्शन किए। आज बैसाखी के साथ ही मेष संक्रांति का भी स्नान होगा। आज शाम छह बजे तक हरिद्वार पुलिस को यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
कोरोनाकाल में दो साल बाद पहली बार बिना किसी रोक टोक के बैसाखी व मेष संक्रांति स्नान हो रहा है। धर्मनगरी में स्नान पर्व को लेकर एक सप्ताह पहले ही ऑनलाइन होटल बुक हो गए थे। स्नान पर्व से एक दिन पहले बुधवार को ही शहर के सभी होटलों में यात्रियों का आना शुरू हो गया था। वहीं धर्मशालाओं के अलावा गुरुओं के आश्रमों में आकर भी यात्रियों ने डेेरा डाल दिया था। इसके साथ ही सभी पार्किंगों में भी वाहन बड़ी संख्या में नजर आए। आज सुबह चार बजे से बैसाखी व मेष संक्रांति के स्नान पर्व पर स्नान शुरू हो जाएगा।
पुलिस कर्मियों ने चौक-चौराहों पर संभाली ड्यूटी
सद्भावना सम्मेलन व बैसाखी स्नान पर्व से एक दिन पूर्व ही श्रद्धालुओं के धर्मनगरी पहुंचने के चलते सुबह से ही शहर के सभी प्रमुख चौराहों व संपर्क मार्गों पर सिविल पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस व सीपीयू के जवान तैनात कर दिए गए थे। शाम के समय हाईवे पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया।
विज्ञापन
बैसाखी स्नान ब्रह्म मुहूर्त में
ज्योतिषाचार्य विकास जोशी ने बताया कि बैसाख व संक्रांति का पर्व वृद्धि योग में होगा। इसके लिए ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने पर लाभ मिलेगा। वहीं सुबह साढ़े पांच बजे से 7.30 बजे तक दान व स्नान का समय रहेगा।