{"_id":"5f42a43e8ebc3e3d0b3d9746","slug":"backward-haridwar-municipal-corporation-in-house-tax-collection-haridwar-news-drn353971216","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकर वसूली में पिछड़ा हरिद्वार नगर निगम ....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहकर वसूली में पिछड़ा हरिद्वार नगर निगम ....
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त वर्ष 2020-21 के करीब पांच माह बीत चुके हैं और नगर निगम अब तक केवल एक करोड़ 30 लाख का ही गृहकर ही वसूल पाया है। गृहकर अनुभाग के अधिकारी और कर्मचारी एक माह से कोरोना मरीजों की संपर्क में आए लोगों के चिन्हीकरण में व्यस्त हैं।
इस बार नगर निगम गृहकर वसूली में पिछड़ गया है। अब तक करीब ढाई करोड़ के गृहकर जमा हो जाना चाहिए था, लेकिन निगम को अब तक केवल एक करोड़ 30 लाख का ही गृहकर वसूल कर पाया है। पहले लॉकडाउन और फिर कोरोना संक्रमण के चलते पाबंदियों के बावजूद नगर निगम ने करीब एक करोड़ का गृहकर वसूल लिया था। जिला प्रशासन के निर्देश पर तत्कालीन नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह भंडारी ने गृहकर अनुभाग के कर एवं राजस्व निरीक्षक, कर संग्रहकर्ता और लिपिक समेत 15 लोगों की ड्यूटी कोरोना मरीजों के संपर्क में आए चिन्हीकरण कार्य में लगा दी थी। इसके बाद से गृहकर अनुभाग की व्यवस्था चरमरा गई है। स्वास्थ्य अनुभाग के किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी कोरोना मरीजों के संपर्क के आए लोगों के चिन्हीकरण कार्य में नहीं लगाई गई है।
---------------------
गृहकर के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना बेहद जरूरी है। जिलाधिकारी से गृहकर अनुभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को कोविड ड्यूटी से मुक्त करने का अनुरोध किया जाएगा। स्वास्थ्य अनुभाग की टीम भी सैनेटाइजेशन और डेंगू नियंत्रण कार्य में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
- शैलेंद्र सिंह नेगी, प्रभारी नगर आयुक्त