फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Baba Ramdev will break his own record

अपना ही रिकार्ड तोड़ेंगे बाबा रामदेव

Fri, 12 May 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 12 May 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
योगगुरु बाबा रामदेव तीसरे विश्व योग दिवस पर अपना ही रिकार्ड तोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार देशभर में पांच करोड़ लोगों को योग कराया जाएगा। एक शिविर में सवा लाख साधकों को योग कराने का पिछले वर्ष स्थापित रिकार्ड भी वे अहमदाबाद में तोड़ने वाले हैं। अकेले अहमदाबाद में ही एक दिन में पांच लाख लोगों को योग कराने की योजना बनाई गई है।       
विज्ञापन


पहले विश्व योग दिवस पर करीब एक करोड़ लोगों ने पतंजलि योगपीठ के संयोजन में योग शिविरों में भाग लिया था। पिछले योग दिवस पर योग के लिए देशभर में तीन करोड़ लोग जुटे। आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि इस बार योग करने वालों की संख्या पांच करोड़ पहुंच जाएगी। पिछली बार दिल्ली में लगाए गए शिविर में एक ही दिन सवा लाख लोगों ने एक साथ योग किया था। यह एक नया रिकार्ड था। बाबा की योजना तीसरे विश्व योग दिवस 21 जून को खुद अहमदाबाद में रहकर मनाने की है। उस दिन पांच लाख लोगों के लिए विशाल मैदान अथवा खेतों को तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। कोई उपयुक्त मैदान नहीं मिलने पर  किसानों को उनकी फसल का पूरा मूल्य देकर खेती की भूमि योग के लिए ली जाएगी। इस संबंध में बाबा रामदेव स्वयं भी अहमदाबाद जाकर स्थल निरीक्षण कर चुके हैं। आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि सभी राज्यों की राजधानियों एवं मंडल मुख्यालयों पर क्रमश: एक लाख और 50 हजार साधकों के शिविर लगाए जाएंगे। तहसीलों और कस्बों में शिविरों लगेंगे।  देश के छह लाख तीस हजार गांवों में पतंजलि परिवार के योग प्रभारी और भारत स्वाभिमान आंदोलन के कार्यकर्ता शिविर की तैयारियों में जुटे है। सभी ग्रामों में शिविर लगाकर ग्रामीणों को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा।  
विज्ञापन

     
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि जिन स्थलों पर लोग दूर रहते होंगे, वहां तीन दिन के शिविर भी लगाए जाएंगे। इस सभी शिविरों को मिलाकर पांच करोड़ का आंकड़ा पार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने दावा किया कि पतंजलि परिवार के प्रयासों से योग करने वालों की संख्या देश में ही तीस करोड़ पार कर चुकी है। ये ऐसेे लोग हैं जो सप्ताह में तीन से सात दिनों तक योग करते हैं। इस विश्व योग दिवस से प्रयत्न किया जाएगा कि गांवों में भी नियमित कक्षाएं शुरू की जाएं। इसके लिए प्रत्येक गांव में योग साधकों की टीम पहले ही तैयार की जा चुकी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed