फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ayurvedic trainee doctors took out candle march

आयुर्वेदिक प्रशिक्षु चिकित्सकों ने कैंडल मार्च निकाला

Fri, 29 Apr 2022 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Ayurvedic trainee doctors took out candle march
कैंडल मार्च निकालते प्रशिक्षु डॉक्टर। - फोटो : HARIDWAR
ऋषिकुल और गुुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टरों ने एलोपैथ डॉक्टरों के बराबर स्टाईपेंड करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार रात कैंडल मार्च निकाला। शुक्रवार को धरना जारी रखा। दोनों कालेजों के आयुर्वेदिक प्रशिक्षु चिकित्सकों ने कहा कि उनकी मांग पूरी नहीं होने पर धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

ऋषिकुल और गुरुकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के छात्र मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का कहना था कि अधिकतर राज्यों में स्नात्तकोत्तर प्रवेश परीक्षा में 85 प्रतिशत कोटा स्थानीय परीक्षार्थियों के लिए आरक्षित रखे जाने का प्रावधान है लेकिन उत्तराखंड में यह कोटा मात्र 50 प्रतिशत तक सीमित रखा गया है। इससे राज्य के प्रतिभावान छात्र अपने राज्य में भी प्रवेश से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में राज्य सरकार ने एलोपैथिक एवं आयुर्वेद इंटर्न (प्रशिक्षु) चिकित्सकों का मानदेय 7500 रुपये प्रतिमाह तय किया था, जो अभी तक चला आ रहा था, लेकिन एक सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री ने एलोपैथिक इंटर्न चिकित्सकों का मानदेय 7,500 बढ़ाकर 17 हजार रुपये करने की घोषणा कर दी, जबकि आयुर्वेद इंटर्न चिकित्सकों का मानदेय नहीं बढ़ाया गया। बृहस्पतिवार की शाम को प्रशिक्षु चिकित्सकों ने राज्य सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी कर कैंडल मार्च निकाला। वहीं शुक्रवार को कालेज परिसर के धरने में गुरुकुल आयुर्वेदिक कालेज के प्रशिक्षु चिकित्सकों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान मोहित, अंकित, रिम्पी, जीत, यति, मेधा, सुरभि, मेघा, जतिन, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed