चारा लेने गई महिला से दुराचार का प्रयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में चारा लेने गई महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला के साथ लात-घूसों से मारपीट की। घटना के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है अभी रिपोर्ट नहीं लिखी गई है।
विरोध करने पर मारपीट
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की एक महिला बृहस्पतिवार की दोपहर जंगल में चारा लेने के लिए गई थी। इसी बीच वहां पर गांव के ही दो युवकों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। उनका विरोध करते हुए महिला ने शोर मचा दिया।
आरोपी हुए फरार
जिस पर आरोपियों ने महिला से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के खेतों मे काम कर रहे ग्रामीण वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। महिला ने घर लौटकर परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।