{"_id":"679d18830f037161200c02d9","slug":"attempt-to-capture-patanjalis-plot-case-registered-haridwar-news-c-5-1-drn1031-608309-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पतंजलि के प्लॉट पर कब्जे का प्रयास, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पतंजलि के प्लॉट पर कब्जे का प्रयास, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, जांच शुरू
I
Iज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पतंजलि योगपीठ के प्लॉट पर कब्जे की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों ने प्लॉट में घुसकर सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट भी की थी।I
Iपुलिस के अनुसार, पतंजलि योगपीठ के प्रतिनिधि अंबरीष कुमार ने शिकायत देकर बताया कि प्रेमनगर आश्रम से सटा हुआ पतंजलि योगपीठ का एक प्लॉट है। इसकी देखरेख में सुरक्षाकर्मी ऋषिपाल निवासी लक्सर और सोनू को लगाया हुआ है। आरोप है कि 29 जनवरी को मोहित नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ मिलकर प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से अंदर घुस आया। उसने सुरक्षाकर्मियों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। धमकी दी कि भूखंड के स्वामित्व पर उनका अधिकार है। आरोपियों ने सुरक्षाकर्मियों की लाइसेंसी बंदूक भी छीनने की कोशिश की। इसके बाद धमकी देते हुए आरोपी भाग निकले। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।I