फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Attack on a woman who is building a plot

भूखंड पर निर्माण करा रही महिला पर हमला

Tue, 28 Jan 2020 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Attack on a woman who is building a plot
पुराना औद्योगिक क्षेत्र में अपने भूखंड पर निर्माण करा रही महिला पर क्षेत्रवासियों ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। यही नहीं निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया। पीड़िता ने इस संबंध में 19 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार घटना 16 जनवरी शाम की बताई है।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक क्षेत्र में सुनीता अग्रवाल अपने भूखंड में निर्माण कार्य करा रही थी। आरोप है कि कुछ लोग एक होकर पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध करने लग गए। आरोप है कि विरोध करने पर उस पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। आरोप है कि सोमती, संजय, दुलारी, दीप, नवीन, मुन्ना, राहुल, आकाश, सुशीला, वैशाली, नंदनी, लक्ष्मी, अमित, ममता, रितिक, राजराम, हीरालाल, गीता, राजीव ने मारपीट की है। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। महिला के पति आरके अग्रवाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पिछले दिनों उनके भूखंड को खाली कराया था, जिस पर वे निर्माण करा रहे हैं। असामाजिक तत्व उन्हें काम नहीं करने दे रहे। उन्होंने अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। नगर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed