फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   swami Atmabodhanand started Death Strike Again in delhi AIIMS

दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज हुए स्वामी आत्मबोधानंद, गैलरी में बैठकर फिर शुरू किया अनशन

Thu, 05 Mar 2020 11:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
swami Atmabodhanand started Death Strike Again in delhi AIIMS
एम्स दिल्ली में अनशन करते मातृसदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद। - फोटो : HARIDWAR

गंगा रक्षा के लिए अनशन कर रहे मातृ सदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद ने एम्स दिल्ली से डिस्चार्ज होते ही वहीं पर गैलरी में बैठकर आमरण अनशन शुरू कर दिया। दूसरी तरफ मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने एम्स के साथ जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन


मातृ सदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद ने गंगा रक्षा के लिए 36 दिन पूर्व अनशन शुरू कर दिया था। 16 दिन पहले उन्होंने जल लेना भी त्याग दिया था। 22 फरवरी को हरिद्वार जिला प्रशासन ने उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया। अब उनके स्वास्थ्य में सुधार होने पर बृहस्पतिवार को एम्स प्रशासन ने डिस्चार्ज कर दिया, लेकिन वह हरिद्वार नहीं आए, बल्कि वहीं पर अस्पताल की गैलरी में बैठकर दोबारा से अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि वे बृहस्पतिवार को एम्स दिल्ली गए थे और अपने दोनों शिष्यों के हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि वह दोपहर बाद तक एम्स में रुके रहे, लेकिन उनके सामने आत्मबोधानंद को डिस्चार्ज करना तो दूर इस संबंध में कोई वार्ता तक नहीं की। हरिद्वार आने के बाद आत्मबोधानंद को साजिश के तहत डिस्चार्ज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed