फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Assistant Teacher Recruitment: 40 teachers will be posted in government schools of Dehradun and Haridwar districts.

सहायक शिक्षक भर्ती : देहरादून और हरिद्वार जिले के सरकारी स्कूलों में तैनात होंगे 40 शिक्षक

Sun, 08 Sep 2024 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Assistant Teacher Recruitment: 40 teachers will be posted in government schools of Dehradun and Haridwar districts.
हरिद्वार। सहायक शिक्षक भर्ती के प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नियुक्ति पत्र सौंप दिए हैं। अब देहरादून और हरिद्वार जिले के सरकारी स्कूलों में 40 नए शिक्षक तैनात हो जाएंगे। वहीं, शपथ पत्र में भाषा सही नहीं होने सहित अन्य कारणों से कई अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र रोक दिए हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से प्रदेश में सहायक अध्यापक भर्ती चल रही है। इसमें 18 अगस्त को हुई दूसरी काउंसलिंग के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने थे। प्रदेश के शिक्षा मंत्री की ओर से शुक्रवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में हरिद्वार जिले के 26 और देहरादून जिले के 14 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए, हरिद्वार जिले में दूसरी काउंसलिंग में 32 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था, लेकिन इनमें से छह अभ्यर्थियों के नियुक्ति रोक लिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इनमें से कई अभ्यर्थियों के शपथ पत्र में सही भाषा नहीं होने और शादी का रजिस्ट्रेशन समेत अन्य दस्तावेज लगाए गए हैं। शासन के दिशा-निर्देश मिलने का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही शासन की ओर अनुमति के आदेश जारी किया जाएगा। इन अभ्यर्थियों को भी नियुक्त पत्र दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन

---------------------
ये रहे नियुक्त पत्र वितरण में मौजूद
- सहायक अध्यापक पद पर चयनित हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के दौरान प्रारंभिक शिक्षा के प्रभारी निदेशक रघुलाल आर्य, उप जिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार केके गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार डाॅ. आरके सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक आशुतोष भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, विकास तिवारी, आशु चौधरी, महेश चंद्र मैठाणी, देव शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार, मेहुल शर्मा, रोहन अरोडा, संतोष चमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed