फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ashes Kalash Yatra will reach Haridwar on 24th

25 सितंबर को 20वीं अस्थि कलश का होगा विसर्जन

Fri, 03 Sep 2021 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ashes Kalash Yatra will reach Haridwar on 24th
श्री देवोत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में 24 सितंबर को दिल्ली से 20 वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा भूपतपाला स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट अग्रवाल सेवा सदन पहुंचेगी। 25 सितंबर को कनखल स्थित सती घाट पर विसर्जन की जाएंगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई।
विज्ञापन

प्रांत प्रमुख पंडित राजीव तुम्बडिया ने कहा कि हरिद्वार में अस्थि कलश विसर्जन यात्रा पर संतों-महंतों की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल नरेंद्र और आदित्य नरेंद्र पिछले 19 वर्षों से इस यात्रा का संचालन कर रहे हैं। विगत वर्षों में अब तक 1,41,685 अस्थियों का विधिवत वैदिक रीति से विसर्जन किया जा चुका है।
विज्ञापन

पुण्यदायी अभियान सेवा समिति के संरक्षक रविंद्र गोयल ने कहा कि 25 सितंबर को यात्रा सुबह 9 बजे निष्काम सेवा ट्रस्ट अग्रवाल सेवा सदन भूपतवाला से शुरू होगी। यात्रा खड़खड़ी, भीमगोड़ा, शंकराचार्य चौक होकर दोपहर 12 बजे कनखल सती घाट पहुंचेगी। जहां अस्थि कलशों का 100 किलो दूध की धारा और वैदिक रीति के अनुसार विसर्जन होगा। बैठक की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय महामंत्री विजय शर्मा ने की। बैठक में सह प्रांत प्रमुख उमेश कौशिक, पंडित अवधेश शर्मा, पुण्यदायी अभियान सेवा समिति के अवनीश गोयल, राजीव निशाना, योगेंद्र सिंह मान, मुकेश शर्मा, संदीप शर्मा, किशनलाल गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed