{"_id":"698880a1d1d59d7e1f06ac72","slug":"arrested-with-five-stolen-motorcycles-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-144641-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आयुष निवासी बेगमपुर सादी उर्फ रामपुर थाना कोतवाली बिजनौर और रोहित निवासी ग्राम दहलावाला थाना रेहड़ बिजनौर हाल बहादराबाद के कब्जे से चोरी की पांच बाइकें बरामद हुईं। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, बीते कुछ दिनों से सिडकुल क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी की कई घटनाएं सामने आ रही थीं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने इस पर रोक लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहिया वाहन चोरों की खोजबीन शुरू की। इसी बीच रविवार को दवा चौक के समीप चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोका। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से हाल ही में चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने सिडकुल क्षेत्र से चार अन्य दोपहिया वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की।
एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर मुन्जाल शोवा कंपनी के पीछे सुनसान स्थान से तीन मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की। जांच में सामने आया है कि बरामद वाहनों में से दो के संबंध में पूर्व में चोरी के मामले दर्ज हैं, जबकि शेष वाहनों के संबंध में संबंधित थानों से जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।