फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Arrested for giving provocative speech continuously

वसीम रिजवी लगातार दे रहे थे भड़काऊ भाषण इसलिए हुई गिरफ्तारी

Thu, 13 Jan 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Arrested for giving provocative speech continuously
भड़काऊ भाषण मामले में शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस-प्रशासन पर दबाव बढ़ रहा था। हालांकि, भड़काऊ भाषण सात साल से कम सजा के अंदर आता है। ऐसे में वसीम रिजवी की गिरफ्तारी असंभव लग रही थी। लेकिन दो बार भड़काऊ भाषण होने के चलते पुलिस ने वसीम रिजवी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

हरिद्वार प्रेस क्लब में 12 नवंबर को पुस्तक के विमोचन व उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में 17 से 19 दिसंबर तक हुई धर्मसंसद में भड़काऊ भाषण देने के मामले में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने वसीम रिजवी को नोटिस तामील कराए थे। भड़काऊ भाषण देने पर सात साल से कम की सजा का प्रावधान है। ऐसे में वसीम रिजवी की गिरफ्तारी संभव नहीं थी। लेकिन वह बार-बार अपराध को दोहरा रहे थे। जिसके चलते पुलिस पर लगातार दबाव बन रहा था। दबाव के चलते पुलिस को वसीम रिजवी की गिरफ्तारी करनी पड़ी। दूसरी तरफ महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद का कहन था कि वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी गिरफ्तारी देने ही आ रहे थे। जबकि पुलिस का दावा है कि वह हरिद्वार से जा रहे थे और नारसन बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

हिरासत में लेने की सूचना पर पहुंचे संत
वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलने पर हरिद्वार के कई संत भी शहर कोतवाली पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत ही जमानत के लिए अधिवक्ताओं के फोन मिलाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के खिलाफ हरिद्वार कोतवाली में कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं। वसीम रिजवी लगातार अभद्र भाषणों का प्रयोग कर रहे थे। जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया।

- डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी हरिद्वार
वसीम रिजवी गिरफ्तारी में विशेषज्ञ की राय
सात साल से कम सजा के मामले में 41 का नोटिस दिया जाता है। पुलिस ने न्यायालय को गिरफ्तारी के कुछ रीजन बताए हैं। जिसके चलते वसीम रिजवी की गिरफ्तारी हुई है।
- उत्तम सिंह चौहान, अधिवक्ता, जिला न्यायालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed