{"_id":"6226321b46ef2e62785c7f9a","slug":"arrangements-should-be-made-at-the-counting-place-pandey-haridwar-news-drn405840076","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल पर दुरुस्त कराई जाएं व्यवस्थाएं: पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल पर दुरुस्त कराई जाएं व्यवस्थाएं: पांडेय
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना स्थल बीएचईएल सेक्टर-1 शिवडेल स्कूल का स्थलीय निरीक्षण किया। मतगणना 10 मार्च को होनी है।
डीएम और एसएसपी ने शिवडेल स्कूल भवन के विभिन्न कक्षों में सुरक्षित रखी गई 11 विधानसभाओं के ईवीएम और पोस्टल बैलेट की मतगणना की व्यवस्थाएं देखी। निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव ड्यूटी से संबंधित अधिकारियों से मतगणना स्थल पर कहां से स्टाफ का प्रवेश होगा, कहां से उम्मीदवारों और उनके एजेंटों का प्रवेश दिया जाएगा, कहां पार्किंग व्यवस्था होगी और किस क्षेत्र को जीरो जोन बनाया जाएगा, इसकी विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर साइनेज बोर्ड और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की जाए। जिलाधिकारी और एसएसपी ने मतगणना स्थल पर बनाए गए सीसीटीवी निगरानी कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, सचिव हरिद्वार विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान, एमएनए दयानंद सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण सुरेश तोमर, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव, खाद्य पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल मौजूद रहे।