{"_id":"2d31c255ed4feb9d8af0631b13ddab8b","slug":"arddhkunb-third-bath-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्धकुंभ का तीसरा स्नान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्धकुंभ का तीसरा स्नान आज
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। अर्द्धकुंभ के तीसरा बसंत पंचमी का स्नान आज (शुक्रवार) को होगा। देश के पर्वतीय क्षेत्रों से खासी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए धर्मनगरी पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश और दिल्ली से यात्रियों के सवेरे आने की उम्मीद है। दूर दराज के स्थानों से भी श्रद्धालुओं ने आना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
तीसरे स्नान को शांतिपूर्ण कराने के लिए अर्द्धकुंभ मेला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को तीसरे पहर से व्यवस्थाएं संभाल ली हैं। मेला क्षेत्र में जगह-जगह काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वसंत पंचमी के दिन श्रद्धालु स्नान करने बाद नियत घाटों पर जाकर विभिन्न संस्कार संपन्न कराते हैं। इन संस्कारों में यज्ञोपवीत सबसे प्रमुख है। विशेष रूप से उत्तराखंड के श्रद्धालु उपनयन संस्कार कराने के लिए यहां पहुंच गए हैं। हिमाचल और जम्मू से भी श्रद्धालुओं का आगमन शाम के समय शुरू हो गया था। हरकी पैड़ी के साथ-साथ विभिन्न घाटों पर स्नान होगा। वसंत पंचमी के दिन चूंकि दो तिथियां पड़ रही है। तिथियों के मिलन के बाद शुभ कर्म संपन्न कराएं जाएंगे। शुक्रवार को पंचमी तिथि सवेरे 9.18 बजे से प्रारंभ हो जाएगी। वहीं पुलिस प्रशासन ने स्नान को तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन
.............
गंगा के तीन रूपों की होगी पूजा
हरिद्वार। मान्यता है कि वसंत के दिन गंगा मैया प्रात: काल सरस्वती के रूप में दोपहर के समय लक्ष्मी के रूप में और सूर्यास्त के समय मां काली के रूप में पूजी जाती हैं। विद्या प्राप्ति, साधना एवं शक्ति के लिए भी वसंत की आराधना करते हैं। ज्योतिष के अनुसार यह वसंत पंचमी कन्या, मीन, धनु और मिथुन राशियों के लिए ऐश्वर्य प्रदान करने वाली होगी।
विज्ञापन