फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Arab industrialist gave pizza treat to children

अरब के उद्योगपति ने बच्चों को पिज्जा दावत

Wed, 26 Feb 2020 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Arab industrialist gave pizza treat to children
जवाहर लाल नेहरू यूथ हॉस्टल के बच्चों को अरब के उद्योगपति रेस्टोरेंट में दावत भोज कराते हुए। - फोटो : HARIDWAR
अरब के उद्योगपति मोहम्मद बाजेर्श ने जवाहर लाल नेहरू यूथ हॉस्टल कैंपस में चल रहे प्राथमिक स्कूल के बच्चों के साथ काफी वक्त गुजारा। उन्होंने गरीब परिवारों के बच्चों को परीक्षा से पूर्व पिज्जा की दावत दी। साथ ही परीक्षा में बेहतर अंक लाने पर दोबारा दावत देने का वादा किया। पिज्जा शॉप पहुंचकर बच्चे खिलखिला उठे।
विज्ञापन

यूथ हॉस्टल कैंपस में निशुल्क स्कूल का संचालन होता है। बुधवार को अरब के से बसंस ग्रुप के चेयरमैन मोहम्मद बाजेर्श यहां रहने वाले अपने परिचित सुमित्र पांडेय के साथ यूथ हॉस्टल पहुंचे। यूथ हॉस्टल की अध्यक्ष दीपा जोशी एवं सचिव सुखबीर ढींढसा ने उन्हें कैंपस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बाकायदा यहां चलने वाले स्कूल में ले जाकर बच्चों से भी रूबरू कराया। उद्योगपति ने बच्चों के साथ वक्त गुजारने के साथ उन्हें परीक्षा से ठीक पहले पिज्जा बर्गर की दावत देने की इच्छा जताई, जिसे संस्था ने सहर्ष स्वीकार किया। फिर सभी बच्चों को पिज्जा शॉप पर ले जाकर उन्होंने पिज्जा बर्गर खिलाया। इस दौरान उद्योगपति के दोस्त हरीश भाई, संस्था के कोषाध्यक्ष सुभाष घई, पदाधिकारी पदम प्रकाश, पराग गुप्ता, शिक्षिका आशी शर्मा समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed