फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ankita Bhandari murder case Urmila Sanawar to meet the CBI today but in presence of the media

अंकिता भंडारी हत्याकांड: सीबीआई से उर्मिला सनावर से चार घंटे की पूछताछ, कहा-टीम के पास नहीं हैं ठाेस साक्ष्य

Sun, 18 Oct 2026 08:19 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 18 Oct 2026 08:19 PM IST
सार

उर्मिला सनावर का कहना है, सीबीआई के पास कोई तथ्य जैसे एसआईटी की जांच रिपोर्ट, आठ घंटे की कॉल रिकॉर्डिंग, यहां तक कि उनके मोबाइल फ़ोन नंबर के ईएमआई भी नहीं थे। बिना साक्ष्य के पहुंची सीबीआई टीम के पास महज ढाई मिनट का ऑडियो था।

विज्ञापन
Ankita Bhandari murder case Urmila Sanawar to meet the CBI today but in  presence of the media
सीबीआई टीम के साथ उर्मिला सनावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर संघर्ष कर रहीं अभिनेत्री उर्मिला सनावर से सीबीआई टीम ने लगातार चार घंटे पूछताछ की। लगभग 2:15 बजे के करीब सहारनपुर स्थित उनके आवास पर टीम पहुंची। टीम 6:30 बजे के बाद उनके घर से निकली। सनावर का सीबीआई टीम की पूछताछ को लेकर जो बयान आया उसमें वह काफी नाराज हैं।

विज्ञापन

हरिद्वार:  अंकिता भंडारी हत्याकांड, सुरेश राठौर से सीबीआई ने की तीन घंटे पूछताछ, उर्मिला सनावर का आया बयान

विज्ञापन


उर्मिला सनावर का कहना है, सीबीआई के पास कोई तथ्य जैसे एसआईटी की जांच रिपोर्ट, आठ घंटे की कॉल रिकॉर्डिंग, यहां तक कि उनके मोबाइल फ़ोन नंबर के ईएमआई भी नहीं थे। बिना साक्ष्य के पहुंची सीबीआई टीम के पास महज ढाई मिनट का ऑडियो था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पूर्व विधायक सुरेश राठौर से सीबीआई ने की तीन घंटे तक पूछताछ

देशभर में चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में शनिवार को सीबीआई टीम हरिद्वार पहुंची थी। टीम ने बीएचईएल क्षेत्र स्थित शिवालिक गेस्ट हाउस में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उनसे कई सवाल किए गए। शाम करीब सात बजे सीबीआई टीम रवाना हो गई। पूरी कार्रवाई के दौरान सीबीआई टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

ये था मामला

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर बीते वर्ष दिसंबर में अभिनेत्री उर्मिला सनावर की ओर से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल की गई थी। इस क्लिप को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई थी। ऑडियो में भाजपा से जुड़े एक वीआईपी का जिक्र होने की बात भी सामने आई थी। पूर्व विधायक सुरेश राठौर को लेकर भी कई दावे किए गए थे।

इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कर जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। अब इसी प्रकरण में शनिवार की शाम करीब चार बजे सीबीआई की टीम हरिद्वार पहुंची। भेल के शिवालिक गेस्ट हाउस में पूर्व विधायक सुरेश राठौर से शाम सात बजे तक टीम ने पूछताछ की। इस दौरान किन सवालों पर चर्चा हुई और उनके क्या जवाब मिले, इस संबंध में सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।

जांच में पूरा सहयोग करुंगा : सुरेश राठौर

पूछताछ के बाद मीडिया के सामने आए पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि उन्होंने सीबीआई के सामने पूरी बात रखी है और उनके बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा और अभी भी कर रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि उनसे कुल 15 सवाल पूछे गए हैं। एक सवाल में सीबीआई ने उर्मिला सनावर से रिश्ते के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि उर्मिला कौन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed