फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Protest on the 22nd against the appointment as Governor

Haridwar News: दुष्यंत को राज्यपाल बनाने के विरोध में 22 को प्रदर्शन

Sun, 18 Oct 2026 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Protest on the 22nd against the appointment as Governor
फोटो
विज्ञापन

महासभा की बैठक में नियुक्ति पर जताया गया रोष
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। पहाड़ी महासभा ने दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने का विरोध किया है। महासभा ने इस नियुक्ति के खिलाफ 22 अक्तूबर को धरना-प्रदर्शन का एलान किया है। यह प्रदर्शन सुबह 10 बजे सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर होगा।
रविवार को आयोजित महासभा की बैठक में इस नियुक्ति पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। सतीश जोशी और डीएन जुयाल ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण उत्तराखंड की जनता की भावनाओं से जुड़ा एक संवेदनशील विषय है। उन्होंने इस मामले में न्याय, पारदर्शिता और जनभावनाओं के सम्मान की मांग की।
विज्ञापन

अध्यक्ष तरुण व्यास और सचिव जसवन्त सिंह बिष्ट ने प्रकरण से जुड़े सवालों पर निष्पक्ष विचार की मांग की। उन्होंने संबंधित नियुक्ति के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर विष्णु दत्त सेमवाल, डीपी थपलियाल, अजय नेगी, महेश भट्ट, दीपक पांडे और गुलाब सिंह सहित कई अन्य ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed