फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Angry mob attacked the police

गुस्साई भीड़ का पुलिस पर हमला

Fri, 29 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 29 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार/ पथरी। पदार्था स्थित बाबा रामदेव के पतंजलि हर्बल फूड पार्क के एक कर्मचारी का मशीन से हाथ कटने से मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बृहस्पतिवार सुबह भीड़ ने पतंजलि फूड पार्क पर हमला बोल दिया। कई वाहन और एटीएम मशीन में तोड़फोड़ कर दी। भीड़ ने पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को भी पथराव करके दौड़ा दिया। इसके बाद पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बाद भी हालात नहीं संभले तो करीब 21 हवाई फायर करने पड़े।  पुलिस ने 12 उपद्रवी हिरासत में लिए है। तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस एवं पीएसी की तैनाती की गई है। पथराव में  एसओ पथरी, कनखल और कई कांस्टेबल चोटिल हो गए।

विज्ञापन

बुधवार को लक्सर के गांव नंदपुर के रहने वाले मोनू पुत्र बाबूराम की फूड पार्क की मसाला बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते समय मशीन में हाथ आने से मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को करीब सुबह छह बजे मृतक के परिजन और आसपास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में हर्बल फूड पार्क के इर्द गिर्द एकत्र हो गए। देखते ही देखते भीड़ बढ़ती गई। ग्रामीण मृतक के परिजन को उचित मुआवजा और एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता गया और भीड़ ने पार्क पर हमला बोल दिया। सूचना मिलने पर पथरी, कनखल, ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीएसी को भी बुला लिया गया। करीब सात बजे पुलिस अफसर जब फोर्स को समझाने का प्रयास कर रहे थे इसी बीच किसी ने पुलिस पर पत्थर फेंक दिया। पत्थरबाजी होते ही पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। भीड़ ने पथराव कर दिया। कुछ पुलिसकर्मी कैंपस के अंदर की ओर भाग गए जबकि कुछ बाहर रह गए। पथराव होता रहा। भीड़ ने मुख्यद्वार से सटे पीएनबी के एटीएम को उखाड़ फेंका। पास ही में खड़ी पार्क के वाइस प्रेजीडेंट राकेश शर्मा की इनोवा व कई दुपहिया वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। भीड़ में फंसे पुलिसकर्मियों ने भी दीवार फांद कर खुद को सुरक्षित किया। करीब ढाई घंटे तक लोग पथराव करते रहे। पुलिस फोर्स के पहुंचने पर अंदर मौजूद पुलिस फोर्स ने फिर मोर्चा संभाला और लाठीचार्ज कर भीड़ को दूर तक खदेड़ा। करीब 12 लोग हिरासत में ले लिए। बताया गया कि गुस्साई भीड़ में पार्क के कर्मचारी भी शामिल थे जो अपने साथी की मौत से गुस्साए थे। इन लोगों का कहना था कि इस तरह दुर्घटना होने पर घायल को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती। पथराव में एसओ पथरी चंद्रभान सिंह अधिकार, एसओ कनखल रितेश शाह, दिनेश वर्मा, नविंद्र सिंह चोटिल हो गए। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि फूड पार्क प्रबंधन की ओर से इस संबंध में तहरीर दी गई तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। क्षेत्र के कुछ नेता मृतक के परिजनों और पार्क प्रबंधन के बीच समझौता कराने का भी प्रयास कर रहे थे। दूसरी ओर मृतक का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस मौके पर एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, सीओ रुड़की, मंगलौर, लक्सर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed