फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   An international conspiracy is being hatched to destroy saints and satis

Haridwar News: संत और सती के विनाश के लिए हो रही अंतरराष्ट्रीय साजिश

Sun, 01 Jun 2025 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
An international conspiracy is being hatched to destroy saints and satis
हरिद्वार। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आशीर्वाद लिया। दोनों ने जगद्गुरु से संगठन में सक्रियता के बाद संत परंपरा में आने तक की यात्रा के संबंध में चर्चा भी की। जगद्गुरु शंकराचार्य ने धर्म को राजनीति और अर्थनीति को संतान के रूप में पालक बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संत और सती के विनाश के लिए अंतरराष्ट्रीय कुचक्र रचा जा रहा है। राज्यों को इसे बचाने के लिए सतत प्रयत्न करना होगा।
विज्ञापन

जगद्गुरु ने कहा कि सनातन धर्म को नष्ट करने के लिए अंतरराष्ट्रीय षडयंत्र हो रहे हैं। इसमें खुद को हिंदू धर्म का रक्षक बताने वाले कुछ लोग भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। आज संत की परिभाषा हो रही है कि स्कूल चलाएं, गौशाला चलाएं। इसके बावजूद सामाजिक काम करने वाले बड़े संस्थानों के यहां से भी असत्य का प्रमाणपत्र मिलता रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संन्यासी का संन्यास कहां से बचेगा जब उसे पथ से भ्रमित किया जाएगा। सती का अर्थ आचरण से है। आज महिला सशक्तीकरण के नाम पर हिंदू समाज की माताएं व बहनों की मर्यादा का क्षरण हो रहा है। राजनेता तो वही करेंगे जो उनको धर्माचार्य इंगित करेंगे। इस देश में वर्तमान में धर्मनिरपेक्ष राजनीति है, लेकिन धर्म केवल संविधान का विषय नहीं है। धर्म व्यक्ति के आचरण में निहित है। धर्म एक व्यापक संदर्भ है इसका नियंत्रण राजनीति पर होना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोक कहते हैं धर्म और राजनीति अलग-अलग है। उन्हें यह समझना होगा कि धर्म अर्थनीति और राजनीति को संतान के रूप में पुत्रवत पालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed