फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Amit Shah was angry Dalit community

अमित शाह पर भड़का दलित समाज

Sat, 16 Apr 2016 12:18 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sat, 16 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah was angry Dalit community
अमित शाह पर भड़के - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और दलित समाज के लोगों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दलितों के मंच पर न जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अमित शाह का पुतला दहन करते हुए कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाकर भाजपा ने झूठा स्वांग रचा है। दलितों के वोट बैंक पर सेंध लगाने की नाकाम कोशिश की गई है।

विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस के आईटी विभाग के जिलाध्यक्ष अनुज सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसी और दलित समाज के लोग एकत्रित हुए। पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार ने कहा कि भाजपा केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही है, कई प्रदेशों में चुनाव होने है, इसलिए दलितों को भारत रत्न अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माला चढ़ाकर रिझाना चाहती है। कांग्रेस ने दलितों के उत्थान के लिए बहुत काम किया। अनुज सिंह ने कहा कि दलित समाज के लोग कड़च्छ के कार्यक्रम के लिए पिछले 15 दिन से तैयारी में थे, लेकिन अमित शाह ने उनके मंच पर जाना तक उचित नहीं समझा। भाजपा कांग्रेस शासन की योजनाओं को बदलकर विकास दिखाना चाहते है। समाज के मेहरचंद, बलराम राठौर, बलजीत सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कार्यशैली से समाज के लोग आहत है। अमित शाह ने दलित समाज को अपमानित करने का काम किया है। मेहरचंद ने बताया कि शनिवार को (आज) जनाक्रोश रैली निकाली जाएगी। इस मौके पर मनीष धीमान, बलराज दाबड़े, जयपाल सिंह, अशोक काटी, रमेशलाल भारती, वरूण बालियान, अंकित चौहान, शेर सिंह, विशाल राठौर, प्रमोद कुमार, गुरमीत सिंह, अंकुर राठौर, सुनील, संजय, गुलाब राय, नौशाद, दयाराम, रणधीर सिंह, नरेंद्र, अविनाश, संदीप रवि, अरविंद कटारिया, अंकित, सन्नी, रोहित, जॉनी, सचिन, शुभम, अंकुर, राजन आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

-----------------------
बोले दलित समाज के लोग
भाजपा वोट बैक लिए दलितों के भगवान बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर को सम्मान दे रही है, जबकि मनुवादियों के मन, दिल, दिमाग अभी काई बदलाव नहीं है वह दिखावा करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मदन लाल,  पूर्व जिला अध्यक्ष बसपा।

भाजपा ने अभी तक पदोन्नति में आरक्षण बिल पास नहीं कराया है, जबकि केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार है। इससे इनका दलित प्रेम सामने आता है।    - अजब सिंह,  पूर्व ग्राम प्रधान कोटा मुरादनगर।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माला पहनाकर मात्र औपचारिकता निभाई हैं। उन्होंने दलित समाज को कोई संदेश नहीं दिया और ना ही कोई दलितों के उत्थान के लिए किसी योजना की घोषणा की है।
- डा. विजयपाल जयंत, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद।

भाजपा के मनुवादी लोग पहले से दलित विरोधी रहे हैं यह बाबा साहेब का लिखा संविधान बदलना चाहते हैं।
   - राजपाल ठेकेदार शिवदासपुर तेलीवाला।
------------------------
बोले कांग्रेसी बताएं दलितों के लिए क्या किया
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष कर्णवाल ने मीडिया को जारी बयान में अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को पूरी तरह निराशाजनक बताया है। कहा कि अमित शाह के दौरे से भाजपा का दलित प्रेम जनता के समाने उजागर हो  चुका है। अमित शाह ने घंटों से कड़ी धूप में इंतजार कर रहे दलित समाज के लोग ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इससे भाजपा का दलित प्रेम जनता के सामना उजागर हो गया। युवा लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष राम विशाल देव ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या करने वाले अमित शाह ने एक बार भी प्रदेश का जिक्र तक नहीं किया।

--------------------------------
भाजपाइयों ने कांग्रेसियों के प्रति जताया आक्रोश
हरिद्वार। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़च्छ मोहल्ले में बैठक कर कांग्रेसियों के द्वारा अमित शाह के विरोध करने पर आक्रोश जताया। श्याम दबोड़िये ने कहा कि यह कांग्रेसियों की ओछी मानसिकता है। अतिथि देवो भव की बात करने वाले कांग्रेसियों ने काले झंडे और गुब्बारे हवा में उड़ाकर इसका परिचय दे दिया है। कहा कि प्रधानमंत्री बाबा साहेब की जन्मस्थली पर पहुंचे तो कांग्रेस को यह हजम नहीं हो रहा है और समाज के लोगों को भड़काने का काम कर रहे है। बैठक में सभासद लक्ष्मी देवी, सतीश कुमार, हरीश कुमार, विनोद कुमार, शीशपाल, महेंद्रपाल, योगेंद्रपाल रवि, रमेश सागर, सुरेश रवि, कस्तूरी देवी, मांगेराम, मंजू देवी, इंदू देवी, मानसिंह, राकेश कुमार, रजनीश, ममता शर्मा आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed