{"_id":"ddd8efe5629e10cdb7d8f8a473af94f7","slug":"ambedkar-s-contribution-incomparable-jeju-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर का योगदान अतुलनीय : जाजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर का योगदान अतुलनीय : जाजू
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 26 Nov 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादराबाद (हरिद्वार)। भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का देश के विकास में योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। दिल्ली, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और लंदन आदि स्थानों पर डॉ. अंबेडकर से जुड़े जितने भी स्थल हैं उन्हें केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित करेगी।
बृहस्पतिवार को बहादराबाद स्थित एंजिल्स एकेडमी में पार्टी की जिला इकाई की ओर से आयोजित संविधान दिवस समारोह के मुख्य अतिथि श्याम जाजू ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान के रूप में देश को ऐसी सौगात दी जिसने हर व्यक्ति को उसके अधिकार दिलाए। आजादी के बाद से आज तक कांग्रेस ने सदैव डॉ. अंबेडकर का अपमान किया। उन्हें साजिश रचकर चुनाव में हराया लेकिन भाजपा उन्हें समुचित सम्मान दिया है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने केंद्र की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और जिले में हो रहे पंचायत चुनावों में जुटने का आह्वान किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि डॉ. अंबेडकर समाज को शिक्षित बनाने के पक्षधर थे। शिक्षा का प्रकाश फैलाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक ने कहा कि कुछ लोग देश में सहिष्णुता और असहिष्णुता के नाम पर देश में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की विरासत का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक रानीपुर विधायक आदेश चौहान, हरिद्वार ग्रामीण के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, लक्सर के विधायक संजय गुप्ता, ज्वालापुर के विधायक चंद्रशेखर भट्टेवाले, मेयर मनोज गर्ग, कुसुम गांधी आदि ने भी विचार रखे। सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि, आशुतोष शर्मा, नरेश शर्मा चंदन चौहान, रोहित साहू, जनेश्वर प्रसाद, संगीत चौहान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष राव शमशाद, महिला मोर्चा की संयोजक जिलाध्यक्ष कमला जोशी, उपेंद्र शर्मा, पूनम झा, संजना शर्मा, संगीता गिरि, सरोज जाखड़, बालेश चौहान, मनोज चौहान, अमित कुमार, जनवेंद्र चौहान आदि कार्यक्रम मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनसेट
बेटियों ने दिलाया सम्मान
बहादराबाद। रोशनाबाद निवासी नाहर सिंह कटारिया और मीरपुर निवासी राजेंद्र सिंह को भाजपा के संविधान दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। इन्हें यह सम्मान उनकी लाड़ली बेटियों ने दिलाया। गौरतलब है कि नाहर सिंह कटारिया की बेटी वंदना कटारिया भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी हैं। देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में भी वंदना शामिल रही। राजेंद्र सिंह की बेटी पीसीएस-जे की परीक्षा पास कर न्यायिक अधिकारी बनी हैं।