फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Allegations of illegal mining under the guise of leases; farmers lodge complaint.

Haridwar News: पट्टों की आड़ में अवैध खनन का आरोप, किसानों ने की शिकायत

Wed, 17 Jun 2026 08:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Allegations of illegal mining under the guise of leases; farmers lodge complaint.
हरिद्वार। लालढांग क्षेत्र के कटेबढ़ गांव में पट्टों की आड़ में अवैध खनन किए जाने का आरोप लगाते हुए किसानों ने प्रशासन से शिकायत की है। किसानों का कहना है कि निर्धारित क्षेत्र से बाहर खनन किया जा रहा है। ग्रामीण मार्गों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

किसान अजब कुमार, ब्रह्मपाल, संगीत ने आरोप लगाया कि खनन पट्टे की शर्तों का उल्लंघन कर बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खनन सामग्री ढोने वाले भारी वाहन दिन-रात गांव की सड़कों से गुजर रहे हैं, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई स्थानों पर सड़कें टूट चुकी हैं और धूल उड़ने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि खनन गतिविधियों के कारण खेतों तक पहुंचने वाले संपर्क मार्ग भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मौके पर जांच कराकर अवैध खनन पर रोक लगाने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed