{"_id":"668d94c9c6b1922762028694","slug":"all-ba-seats-full-in-smjn-college-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-120225-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: एसएमजेएन कॉलेज में बीए की सभी सीटें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: एसएमजेएन कॉलेज में बीए की सभी सीटें फुल
विज्ञापन
हरिद्वार। शहर के प्रसिद्ध काॅलेज एसएमजेएन में बीए की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। बीएससी और बीकॉम में सीटें भी दस फीसदी बची हुई हैं। जिन पर बुधवार से प्रवेश होंगे।
धर्मनगरी का एसएमजेएन पीजी काॅलेज में छात्र-छात्राओं का पढ़ने का क्रेज रहता है। इस वजह से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की ओर से समर्थ पोर्टल पर प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया जाता है। पहले चरण में ही कॉलेज में करीब एक हजार विद्यार्थियों की ओर से पंजीकरण कराया गया है। कॉलेज में बीए की 240 सीटें भर गईं हैं। कई छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल पाया। उन्हें मायूस होना पड़ेगा।
हालांकि, बीएससी की 140 सीटों में से करीब 15 सीटें बची हुई हैं। इनमें में भी पांच सीटें केवल अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए हैं। बीकॉम में 35 खाली सीटों पर प्रवेश दिए जाने हैं।
विज्ञापन
एसएमजेएन काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि 11 जुलाई तक मेरिट के आधार पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिए जाएंगे। जिन कक्षाओं में सीटें नहीं हैं, उनमें मेरिट सूची जारी नहीं की जाएगी।