फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   All ATMs empty, did not find a cash

सारे एटीएम खाली, ढूंढे नहीं मिली नगदी

Mon, 12 Dec 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Mon, 12 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
लगातार तीन दिन की छुट्टी के आखिरी दिन एटीएम भी जवाब दे गए। नतीजतन शहर से लेकर देहात तक सारे एटीएम ठप रहे। लोग नगदी के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर भटकते रहे। वहीं मंगलवार का दिन लोगों के लिए बैंक खुलने पर राहत भरा जरूर हो सकता है, लेकिन तीन दिन की छुट्टी के बाद बैंकों मेें जबरदस्त भीड़ उमड़ने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को मशक्कत के लिए तैयार होकर घर से निकलना होगा।

नोटबंदी के बाद से बैंकों और एटीएम में लेनदेन को लेकर मारा मारी मची हुई है। पर्याप्त मात्रा में कैश होने के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। महीने के दूसरे शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को ईद मिलादुन्नबी का सरकारी अवकाश रहा। शहर के अधिकांश एटीएम छुट्टी के दूसरे दिन यानि रविवार को ही ठप हो गए थे। पीएनबी और अन्य निजी बैंकों के किसी भी एटीएम में रविवार को भी नगदी नहीं थी। एसबीआई का हाल भी कमोबेश यही रहा। सिर्फ विजया बैंक और स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के दो एटीएम ने लोगों को राहत दी। तीसरे दिन सोमवार की दोपहर तक ये दोनों एटीएम भी कैश से खाली हो गए।
विज्ञापन


घंटों तक लंबी लाइन में लगने के बाद अचानक नगदी खत्म होने की जानकारी मिलने पर लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। दिन भर लोग नगदी की तलाश में एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक भटकते रहे। मंगलवार को तीन दिन की छुट्टी के बाद बैंक खुलेंगे, पर तीन दिन परेशानी से जूझ रहे लोग बड़ी संख्या में लेनदेन के लिए उमड़ेंगे। ऐसे में नगदी लेने के लिए लोगों को मंगलवार को भी जद्दोजहद करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed