{"_id":"61d1c17b2f7bb010d14cf801","slug":"agitation-over-farmers-demand-not-being-met-haridwar-news-drn4005454130","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की मांग पूरी न होने पर आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की मांग पूरी न होने पर आंदोलन
विज्ञापन
सराय गांव में बैठक करते किसान ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान की सराय गांव में हुई बैठक में किसानों की मांगों को पूरा कराने की मांग सरकार से की गई। सरकार को चेतावनी दी गई यदि किसानों की मांग पूरी नहीं की गई तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह विर्क ने कहा कि किसानों की एकजुटता के आगे केंद्र सरकार को झुकना ही पड़ा। उन्होंने कहा कि जब देश का अन्नदाता जागता है तो कोई भी उसका शोषण नहीं कर सकता है। इस आंदोलन में सैकड़ों किसानों को अपना बलिदान देना पड़ा। सरकार पहले ही उनकी मांगों को मान लेती तो किसानों को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती लेकिन सत्ताधारी पार्टी को किसान इसका सबक चुनाव में सिखाएंगे। उन्हाेंने कहा कि शहीद किसानों के परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
जिला अध्यक्ष इरशाद अली ने कहा कि देश का किसान एक होकर अपने हकों की लड़ाई लड़ रहा है जिसमें लगातार जीत मिल रही है। आने वाले चुनाव में भी जो किसानों के हितों की बात करेगा, उसी के पक्ष में वोट किया जाएगा। किसानों पर उत्पीड़न करने वाले किसी भी दल को टिकने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर अश्वनी पाल, मोहम्मद आरिफ राजपूत, चौधरी यशपाल सिंह, इरशाद अली, शाहनवाज शाह, मुकेश कुमार, डॉ. विजेंद्र, शिवम, शिवम चौधरी, अब्दुल आदि मौजूद थे।