{"_id":"67cc8e2addd909d6ca00933d","slug":"after-hitting-the-advocates-scooter-the-car-riders-attacked-him-with-a-rod-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-129938-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अधिवक्ता की स्कूटी को टक्कर मारकर कार सवारों ने रॉड से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अधिवक्ता की स्कूटी को टक्कर मारकर कार सवारों ने रॉड से किया हमला
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक अधिवक्ता की स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कार सवारों ने रॉड से हमला कर दिया। साथी अधिवक्ता को भी पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, अधिवक्ता आशुतोष कुमार निवासी टिहरी विस्थापित काॅलोनी रानीपुर ने शिकायत देकर बताया कि वह शुक्रवार रात वह स्कूटी से रोशनाबाद से लौट रहे थे। साथ में अधिवक्ता प्रणव बंसल भी थे। चिन्मय डिग्री काॅलेज के पास एक तेज रफ्तार कार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी नीचे गिर गई। तब उन्होंने उन्हें उठाया तो तभी कार चालक व उसके तीन-चार लोगों ने रॉड से हमला कर दिया।
आरोप है कि कार चालक ने रॉड से प्रणव बंसल के सिर पर वार किए। उन्हें भी मारा। दोनों के नीचे गिरने पर कार सवारों ने पिटाई की। इसके बाद आरोपी भाग निकले। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।