फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   After administration considered strictly Sivananda

प्रशासन की सख्ती के बाद माने शिवानंद

Tue, 08 Mar 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Tue, 08 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
After administration considered strictly Sivananda
मातृसदन के संत से बातचीत करते एसडीएम - फोटो : amarujala

हरिद्वार। प्रशासन की सख्ती के बाद आखिरकार मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद जल ग्रहण करने को तैयार हो गए, लेकिन उनका अनशन जारी रहेगा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनका मांगपत्र उच्चाधिकारियों को भिजवाया जाएगा। स्वामी शिवानंद ने सोमवार को सुबह से ही अपने आप को पूजा गृह में बंद कर लिया था।

विज्ञापन


प्रशासन ने उन तक पहुंचने के लिए तीन दरवाजों के ताले तुड़वाए।

मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद 29 फरवरी से कुंभ क्षेत्र के विस्तार और अवैध खनन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग को लेकर अनशन पर हैं। स्वामी शिवानंद ने चार मार्च से जल का भी त्याग कर दिया था। सोमवार को एसडीएम प्रत्यूष सिंह और सीओ सिटी चंद्र मोहन सिंह पुलिस बल के साथ मेला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम लेकर उनके स्वास्थ्य जांच के लिए मातृसदन पहुंचे।  टीम आने की सूचना पर मातृसदन के अनुयायियों ने दरवाजों पर ताले लगा दिए।
विज्ञापन


पुलिस ने ताले तोड़ कर दोनों अनशनकारी संतों तक पहुंचने का प्रयास किया । इस दौरान उनके अनुयायी विरोध करते रहे। पूजा गृह के दरवाजे से पहले लगी ग्रिल का ताला भी तोड़ दिया था। दरवाजे का ताला तोड़ने से पहले अधिकारियों ने उनको मनाने की कोशिश की। अंत में स्वामी शिवानंद प्रशासन के अधिकारियों इस आश्वासन पर राजी हो गए कि उनका मांगपत्र शासन को भेजा जाएगा। शिवानंद ने कहा कि वे तीन दिन तक जल ग्रहण करेंगे यदि मांग नहीं मानी गई तो फिर से जल त्याग कर देंगे। शिष्य आत्मबोधानंद का स्वास्थ्य परीक्षण कराने पर भी मान गए। इस पूरे घटनाक्रम पर देहरादून तक से भी निगाहें लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed