फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Adopted girl recovered by police

गोद दी गई बच्ची पुलिस ने की बरामद

Mon, 06 Jan 2020 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Adopted girl recovered by police
मानव तस्करी निरोधक दस्ते ने ज्वालापुर क्षेत्र के एक दंपति के कब्जे से गलत तरीके से गोद ली गई एक पांच साल की मासूम बरामद की है। दस्ता अब मासूम को चाइल्ड हेल्प लाइन के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह को छह जनवरी को सूचना मिली थी कि भगत सिंह चौक के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली नशे की आदी एक महिला ने अपनी पांच साल की बेटी को किसी दंपति को बेच दिया है। सूचना मिलने पर मानव तस्करी निरोधक दस्ता एवं ज्वालापुर पुलिस सक्रिय हो गई थी। सोमवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस को पता चला कि महिला अब पुल जटवाडा के पास झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रही है। पुलिस ने महिला को जब पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तब उसने कबूला कि एक जनवरी को उसने अपनी बेटी के लालन पालन की जिम्मेदारी रहिशा पत्नी शेरअली निवासी मोहल्ला चौहनान को दे दी है। इसके बाद पुलिस टीम ने मोहल्ला चौहनान पहुंचकर दंपति के घर से मासूम बालिका को बरामद कर लिया। दंपति से हुई पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने बच्ची को खरीदा नहीं है बल्कि गोद लिया है। बाकायदा एक स्टांप पेपर पर लिखा गोदनामा भी दंपति ने पुलिस फोर्स को दिखाया, लेकिन गोदनामे को असंवैधानिक करार देते हुए पुलिस ने बच्ची अपनी सुपुर्दगी में ले ली। कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव ने बताया कि महिला नशे की आदी है और उसके पति की मौत हो चुकी है। वह बेटी की परवरिश करने में असमर्थ है। इसलिए उसने अपनी बेटी दंपति को दे दी। महिला एवं उसका पति अलग अलग समुदाय से ताल्लुक रखते थे। फिलहाल मासूम को चाइल्ड हेल्प लाइन के समक्ष पेश कर रहे हैं, उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed