फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Administration has given permission to work in BHEL again

प्रशासन ने दी अनुमित भेल में फिर शुरु हुआ काम

Mon, 27 Apr 2020 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Administration has given permission to work in BHEL again
भेल में भेल कर्मचारियों की गई जांच । - फोटो : HARIDWAR
कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन के वजह से पिछले करीब एक महीने से बंद पड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान बीएचईएल सोमवार को फिर से शुरू हो गया। दोनों इकाइयों के कारखानों को पूरी तरह सैनिटाइज कराने के बाद कर्मचारियों को प्रवेश करने दिया गया। साथ ही शारीरिक दूरी और कर्मचारियों की संख्या के मानकों का भी पूरी तरह पालन किया गया।
विज्ञापन

25 मार्च को देेशभर में लॉकडाउन के चलते अधिकतर औद्योगिक इकाइयां भी बंद कर दी गई थीं। 15 अप्रैल से लॉकडाउन 2.0 लागू हुआ तो 20 अप्रैल के बाद सरकार ने अनुमति लेकर कुछ और औद्योगिक इकाइयों को शुरू करने के आदेश दिए थे। इसके तहत बीएचईल प्रबंधन ने भी कारखाने को दोबारा शुरू करने की अनुमित मांगी थी। डीएम सी रविशंकर की अनुमति मिलने के बाद सोमवार से कारखाना खोल दिया गया। इस दौरान हीप इकाई के कार्यपालक निदेशक संजय गुलाटी और सीएफएफपी के कार्यपालक निदेशक की देखरेख में दोनों कारखानों को सैनिटाइज कराया गया। जितने भी कर्मचारी पहले दिन ड्यूटी पर आए, उनकी थर्मल स्कैनिंग की गई। साथ ही शारीरिक दूरी का भी पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed