फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused of raping a woman for four years, case registered

Haridwar News: चार साल तक महिला से दुष्कर्म करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Mon, 11 Nov 2024 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping a woman for four years, case registered
हरिद्वार। शाहजहांपुर जिले की एक महिला ने एक युवक पर चार साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शाहजहांपुर से ट्रांसफर होकर आई शून्य एफआई पर सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, थाना पुवायो शाहजहांपुर की रहने वाली महिला ने शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2024 को हुई थी। इससे पहले वह पीलीभीत के थाना करेली क्षेत्र में रहती थी। जहां सुधीर शुक्ला उसे लगातार नशे की गोलियां खिलाकर चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोप लगाया कि नशे में होने के कारण उसे दुष्कर्म का पता नहीं चल सका। सामान्य स्थिति में जब उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया तो उसने विरोध किया। तब सुधीर ने अश्लील वीडियो-फोटो उसे दिखाकर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन


आरोप है कि फिर उसे डरा-धमकाकर सिडकुल क्षेत्र में आने के बाद भी उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि किसी को कुछ भी बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। आरोप है कि इससे परेशान होकर वह कई बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुकी है। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि शाहजहांपुर से ट्रांसफर होकर आई जीरो एफआईआर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed