फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused arrested for trying to steal the bank

डीसीबी बैंक में चोरी का प्रयास करने वाले गिरफ्तार

Sun, 15 May 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for trying to steal the bank
सहकारी बैंक में सेंध लगाकर चोरी की कोशिश करने के मामले का खुलासा करते हुए ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि बीती चार मई को बैंक प्रबंधन की ओर से दीवार तोड़कर बैंक में चोरी करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश के लिए गठित पुलिस व सीआईयू टीम ने मुखबिर की सूचना पर रेगुलेटर पुल के पास से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार किए गए आरोपी अमित कुमार व अनिल कुमार निवासी जिंद हरियाणा ने बताया कि गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आते समय उन्होंने किसी बैंक में चोरी करने का प्लान बनाया था। रेकी करने के बाद सुनसान जगह स्थित सहकारी बैंक को चोरी के लिए चुना और रात्रि में कटर व हैमर से बैंक की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए। लेकिन वहां कुछ नहीं मिलने पर एक मोबाइल व कुछ अन्य सामान चोरी कर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed