फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused arrested for making fake documents and naming the plot

Haridwar News: फर्जी दस्तावेज बना प्लॉट नाम करने में आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Nov 2024 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for making fake documents and naming the plot
हरिद्वार। कूटरचित दस्तावेज बनाकर प्लॉट अपने नाम कराने के मामले में ज्वालापुर पुलिस ने एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, महावीर चित्तौड़िया निवासी नवोदय चौक शिवालिक गंगा विहार रोशनाबाद ने पिछले साल 23 नवंबर को ज्वालापुर कोतवाली में शिवा सिंह, राहुल, गुल्ली, प्रदीप निवासीगण रोशनाबाद सिडकुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में बताया था कि जगह-जगह घूमकर देशी जड़ी बूटी व चूर्ण बेचकर अपने जीवनभर की कमाई से एक प्लाॅट शिवालिक गंगा विहार नवोदय नगर रोशनाबाद में अपनी माता सुनहेरी देवी के नाम खरीदा था। जहां मकान बनाया था। वह बाहर जाता रहता था। इसका फायदा उठाकर उसके भाई मुरली के पुत्र शिवा सिंह, राहुल व गुल्ली ने अपने परिचित प्रदीप के साथ साजिश कर उसकी माता को पेंशन दिलाने के बहाने तहसील ज्वालापुर में ले गए थे।
विज्ञापन

आरोप था कि तहसील में मकान का फर्जी तरीके से दानपत्र अपने नाम करवा लिया था। प्रदीप कुमार का फर्जी आधार कार्ड तैयार कर उसे महावीर का भाई दिखाया था। इसका पता चलने पर महावीर ने जब कार्रवाई की बात कही तो उससे गाली-गलौज कर हत्या की धमकी दी थी। मुकदमे के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि खोजबीन करते हुए सोमवार को आरोपी शिवा निवासी गंगा विहार कॉलोनी थाना सिडकुल को रोहिणी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। यहां लाने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed